फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व, वन, सिंचाई विभाग की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया

Mon, 18 Sep 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
स्थलीय निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सिंचाई विभाग के इंजीनियरों द्वारा डूब क्षेत्र में आने वाली करीब 10.5 हेक्टेयर भूमि का सीमांकन का कार्य पूरा होने के बाद  राजस्व, वन, सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने झील स्थल का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान डूब क्षेत्र में आने वाली भूमि, झील निर्माण के लिए भूमि के सीमांकन का जायजा लिया गया। 
विज्ञापन


सोमवार को वन विभाग, राजस्व विभाग, कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने झील स्थल का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने नक्शे के आधार पर बांध के मुख्य केंद्र का भी मिलान किया। राजस्व निरीक्षक चंद्रप्रकाश ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा की गई सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद राजस्व विभाग अपने अभिलेखों से मिलान करेगा। उन्होंने बताया कि उसी के आधार पर डूब क्षेत्र में आने वाली भूमि का ब्यौरा तैयार किया जाएगा।

इसमें वन भूमि, वन पंचायत, आरक्षित वन क्षेत्र, नाप भूमि, राज्य सरकार की भूमि नक्शे के आधार पर चिन्हित की जाएगी। उसके बाद अगली कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण में राजस्व विभाग के कानूनगो सदर चंद्र प्रकाश, राजस्व उपनिरीक्षक नवीन लाल वर्मा, सिंचाई विभाग के इशहाक अहमद, अमित विश्वकर्मा, नरेश सिंह राणा, बची सिंह, वन विभाग के सी मठपाल मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें