पॉलिथीन और थर्माकोल की थैलियों के खिलाफ जिले भर में व्यापक अभियान शुरू हो गया है। धारचूला में नगरपालिका ने कई दुकानों में छापा मारकर पॉलिथीन की दस किलो थैलियां जब्तकर व्यापारियों से 7200 रुपये जुर्माना वसूला।
विद्यालय के निदेशक डॉ. सीएस जोशी ने बताया कि विद्यालय के आसपास के इलाके से यह सामग्री एकत्र की गई। लोगों से अपील की गई है कि वह मंदिर आते समय पॉलिथीन या थर्माकोल से बनी किसी सामग्री को न लाएं।
धारचूला में नगरपालिका की ओर से सोमवार को अचानक चलाए गए अभियान से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी, जीवंती जोशी, भूरे सिंह, राकेश दयाल, उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह, कौशल्या देवी आदि ने मुख्य बाजार में हर दुकान की चेकिंग की और पॉलिथीन की थैलियां जब्त की। धारचूला नगर में पहली बार पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया है। पालिका के अधिकारियों ने बताया कि अब चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। अगले चरण में कस्बों में चेकिंग अभियान चलेगा।