फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तहसीलदार की प्रोफाइल की गई लॉक

Thu, 26 Dec 2024 03:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। तहसीलदार जगदीश गिरि की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर कई लोगों से पैसे मांगने का मामला सामने आने के बाद उनकी प्रोफाइल को लॉक कर दिया गया है। तहसीलदार की मौखिक सूचना पर साइबर सेल ने उनकी प्रोफाइल को निजी कर दिया है।
विज्ञापन




तहसीलदार ने बताया कि रविवार को उनके एक मित्र ने सूचना दी कि उनसे गूगल पे पर पैसे मांगने का मैसेज आया है। इसके बाद 20-25 अन्य के मैसेज आने की बाद उन्होंने साइबर सेल को सूचना दी। जांच में उनकी फर्जी आईडी बनाए जाने की बात सामने आई जिसके बाद मंगलवार से मैसेज आने बंद हो गए। साइबर सेल के एसआई केसी जोशी ने बताया कि तहसीलदार की फेक आईडी बनाई गई थी। अब उनकी आईडी में सेफ्टी फीचर लगा दिए गए हैं।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें