फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद और दैवी आपदा की शिकायतें दर्ज

Tue, 01 Mar 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम भगत सिंह फोनिया की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में जमीन विवाद और दैवी आपदा से संबंधित शिकायतें दर्ज की गई। बलानीबुंगा के शेर राम ने शक्तिपुरबुंगा के कैलाश सिंह और पूरन सिंह पर अपने घर के सामने की पुश्तैनी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने, देवखोला के दयाकिशन जोशी ने दैवी आपदा में भूमि कटाव रोकने, हीराबल्लभ उप्रेती ने पेयजल समस्या और माधो सिंह, मनोहर सिंह, जगत सिंह, दीपक सिंह, बद्री सिंह ने जमीन संबंधी शिकायतें दर्ज कराई।
विज्ञापन


एसडीएम ने जमीनी विवादों से जुड़ी समस्याओं के त्वरित गति से निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने शहर में मुख्य रूप से भैरवा चौराहे पर एकत्र कूड़े का उचित निस्तारण करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों का चालान करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक विनोद प्रकाश, उप निरीक्षक नाथ सिंह कार्की, भुवन चंद्र पंत, छत्तर सिंह बोहरा, नारायण लाल वर्मा, हरीश राम, शंकर लाल वर्मा, कुसुम जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें