फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद खुले बैंकों में उमड़ी भीड़

Mon, 26 Nov 2018 10:13 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में तीन दिन के अवकाश के बाद खुले बैंकों में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय में तीन दिनों के अवकाश के बाद सोमवार को खुले बैंकों में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी। बीते 23 नवंबर को गुरु नानक जयंती 24 को गुरुतेगबहादुर शहीद दिवस और रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के चलते बैंक तीन दिन के लिए बंद रहे।
विज्ञापन


एसबीआई के मुख्य प्रबंधक एनआर जौहरी ने बताया कि सोमवार को बैंक में पांच करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। उन्होंने बताया कि चंपावत, लोहाघाट, पाटी, खेतीखान और मंच के एटीएम के लिए एजेंसी को 30 लाख रुपये दिए गए।

इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक की बाराकोट शाखा को 25 लाख और पुल्ला शाखा को 30 लाख रुपये की धनराशि दी गई। अवकाश खत्म होने के बाद सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें