मानदेय की मांग को लेकर पाटी तहसील में प्रदर्शन करते बेयरफुट तकनीशियन।
- फोटो : अमर उजाला
विकासखंड कार्यालय ब्लाक में तैनात बेयरफुट तकनीशियन तीन महीने से मानदेय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। मानदेय का भुगतान की मांग को लेकर बेयरफुट तकनीशियनों ने तहसील प्रांगण में प्रर्दशन किया। बाद में मानदेय का भुगतान कराने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल को ज्ञापन सौंपा। तकनीशियनों का कहना है कि उनसे उनका मूल काम न करा मिशन अंत्योदय और जियो ट्रैकिंग का काम करवाया जा रहा है। तकनीशियनों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने पर आंदोलन की राह पकड़ने को मजबूर हो जाएंगे।
पुष्कर पाटनी के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि ब्लाक के 11 नए नियुक्त हुए बेयरफुट तकनीशियनों ने जिला विकास कार्यालय में परीक्षा देने के बाद सफल हुए थे। तकनीशियनों को ईटीसी हल्द्वानी में तीन महीने का प्रशिक्षण देेने के बाद पहले तो ब्लाक कार्यालय में नियुक्ति देने में आना कानी की गई। कुछ समय बाद जुलाई में नियुक्ति होने के बाद अभी तक उन्हें कोई भी मानदेय नहीं दिया गया है। जिसके कारण इनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। ज्ञापन देने वालों मे पूरन महराना, अनिल कुमार, पंकज कुमार, आनंद बल्लभ, प्रकाश शर्मा, बहादुर राम, राजेंद्र ओली, कृष्ण कुमार, नरेंद्र बिष्ट, भगवान सिंह शामिल थे।