राजकीय इंटर कॉलेज द्यारतोली में नवम जिला स्तरीय चाइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में जीआईसी दिगालीचौड़, जीआईसी द्यारतोली और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंगरबोरा के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर 30 छात्र-छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।
प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। डॉ.हरिशंकर गहतोड़ी के दिशा-निर्देशन में हुई प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग में हर्षदीप जोशी, मनमोहन, सुनील, रोहित, पारस ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सुरक्षित किया। बालिका वर्ग में निशा, अनीता, पार्वती, जूनियर बालक वर्ग में राहुल ओली, भुवन चंद्र, जीवन सिंह, बालिका वर्ग में बबीता कठायत तथा वरिष्ठ वर्ग में मोहित जोशी, तारा सिंह, शुभम सिंह, कमल धामी, मोहित बिष्ट, सुनील बिष्ट, ईश्वर सिंह, भगवान शर्मा, संदीप जोशी, दीपक गड़कोटी, मोहित जोशी, मनोज जोशी तथा बालिका वर्ग में अमीषा, भावना, कविता, पूजा, सुषमा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
जिनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
टीम डॉ.हरिशंकर गहतोड़ी व शिक्षिका ममता बिष्ट के नेतृत्व में 26 अक्तूबर को बागेश्वर रवाना होगी। प्रतियोगिता में जिला क्रीड़ा समन्वयक प्रदीप बोहरा, ब्लाक समन्वयक जीवन राय, व्यायाम शिक्षक मुकेश कुमार, बृजेश ढेक, जगदीश पचौली, अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार, कमल कुमार, मनोज कुमार, हरीश पाल आदि ने सहयोग किया।