फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तीन दिन में नौ ग्राम सभाओं के किसानों को दी तकनीकी जानकारी

Mon, 02 Jun 2025 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जिले के ग्राम में केविके की टीम किसानों को जानकारी देती। स्रोत : केविके
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अंतर्गत चलाए जा रहे कृषि संकल्प अभियान अनुसंधान किसान कार्यक्रम के तहत जिले में बीते तीन दिनों में नौ ग्राम सभाओं में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी देना है। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डाॅ. दीपाली तिवारी पांडेय ने बताया इस कार्य के लिए जनपद में तीन टीमों का गठन किया गया था। प्रथम टीम का नेतृत्व डाॅ. दीपाली तिवारी पांडेय, द्वितीय का डाॅ. पंकज कुमार, तृतीय टीम का नेतृत्व डाॅ. अविकल कुमार ने किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारियों ने किसानों को उन्नत कृषि विधियों, फसल सुरक्षा, मृदा स्वास्थ्य, जल प्रबंधन और केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों पर किसानों के खेतों का भी भ्रमण कर उनकी समस्याओं को समझते हुए समाधान प्रदान किए गए। कार्यक्रमों में 1038 प्रगतिशील किसानों ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डाॅ. रजनी पंत, गायत्री देवी, हिमांशु जोशी, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी संतोषी, पादप सुरक्षा अधिकारी डाॅ. गरिमा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें