फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जुलाई प्रथम सप्ताह से शुरू होगा टीबी रोग खोज अभियान

Sun, 22 Jun 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में 68 सब सेंटरों में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जुलाई के प्रथम सप्ताह से सघन सक्रिय टीबी रोग खोज अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से माइक्रो प्लान बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के 68 सब सेंटरों में से 57 आयुष आरोग्य मंदिरों में कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर की ओर से कैंप लगाकर लोगों के बलगम की जांच की जाएगी। अभियान में दूरदराज क्षेत्रों के लोगों की स्क्रीनिंग और काउंसलिंग की जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर भी लोगों की जांच करेंगे। यह अभियान उन लोगों पर केंद्रित है जो टीबी के प्रति अधिक संवेदनशील हैं। साथ ही अभियान में मोबाइल वैन के लोगों की जांच के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
कोट
जिले के जुलाई प्रथम सप्ताह से 68 सब सेंटरों में कैंप लगाकर सघन सक्रिय टीबी रोग खोज अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए माइक्रो प्लान बनाया जा रहा है। साथ मोबाइल वैन के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है। - डाॅ. इंद्रजीत पांडेय, जिला क्षय रोग अधिकारी, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें