चंपावत/लोहाघाट। जिले में अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन बिष्ट ने बताया कि टनकपुर स्टेडियम में 22 जून को जूनियर बालक वर्ग में वॉलीबाल प्रतियोगिता, 22 और 23 जून को फुटबाल प्रतियोगिता, 23 जून को ही ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता, एथलेक्टिस जूनियर बालक-बालिका वर्ग प्रतियोगिता और लोहाघाट के छमनियां स्टेडियम में एथलेक्टिस जूनियर बालक बालिका वर्ग की प्रतियोगिता कराई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए टनकपुर में 97594-56258, 94561-80777, चंपावत में 75007-32893 और लोहाघाट में 78190-95617 में संपर्क किया जा सकता है। संवाद