चंपावत जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करते टैक्सी यूनियन पदाधिकारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय में टैक्सी यूनियन कुमाऊं महासंघ ने कुछ टैक्सी वाहनों में सवारियों से अधिक किराया वसूली के विरोध में महासंघ उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट की अगुवाई में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि टनकपुर टैक्सी स्टैंड से नंबर के हिसाब से टैक्सियों का संचालन नहीं किया जा रहा है। इससे कई टैक्सी चालक मनमाने तरीके से वाहन चला रहे हैं और यात्रियों से अधिक किराया वसूल रहे हैं।
उन्होंने एआरटीओ से ऐसे टैक्सी चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। टैक्सी यूनियन संचालकों का कहना था चंपावत से टनकपुर के बीच आल्टो कार में 250 रुपये और मैक्स वाहनों में 200 रुपये प्रति सवारी निर्धारित किया गया है। इससे अधिक किराया लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करने वालों में कैलाश महरा, पवन जोशी, प्रकाश कापड़ी, सुभाष प्रहरी, कमल कुमार, मुकेश कुमार, रोशन लाल, भुवन चंद्र, मान सिंह, हरीश जोशी, राजू विश्वकर्मा, सूरज पुजारी, शोभन कार्की, ललित मोहन तिवारी, अशोक गहतोड़ी, विजय कुमार आदि शामिल रहे।