फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं

Fri, 30 Dec 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
टैक्सी चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बाराकोट-लोहाघाट मार्ग पर टैक्सी चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाकर वाहनों में ठूस-ठूस कर सवारियां ढो रहे हैं। 
विज्ञापन


बाराकोट-लोहाघाट मार्ग पर चलने वाले वाले आल्टो कार में 8 से 10 सवारी ढोई जा रही हैं, वहीं वहीं मैक्स वाहनों में अंदर और छतों पर बैठाकर वाहन चालक सवारियों को ढो रहे हैं। चालकों को न तो अपनी जान की कोई परवाह है और न ही सवारियों की। एआरटीओ रश्मि पंत का कहना है कि विभाग के पास एक ही टीम है जो क्षेत्र में जाकर निरीक्षण कर रही है। बाराकोट में ओवर लोडिंग का मामला गंभीर है, छापामारी कर ओवर लोडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं एसओ डीएल वर्मा का कहना है कि पुलिस की टीम लगातार चेकिंग कर रही है। ओवर लोडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से क्षमता से अधिक सवारियां को न बैठाने को कहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें