फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालकों और मालिकों ने प्रदर्शन किया

Sat, 13 May 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते टैक्सी चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

टैक्सी चालकों और मालिकों ने निजी बस संचालकों की ओर से स्टैंड के बजाय शहर में जहां-तहां से सवारी ढोने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने बस संचालकों पर अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाते हुए इस पर अंकुश लगाने की मांग की। साथ ही पुलिस पर भी निजी बस संचालकों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


न्यू टैक्सी स्टैंड पर प्रदर्शन के बाद तहसील पहुंचे टैक्सी मालिकों और चालकों ने मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम अनिल चन्याल को ज्ञापन सौंपा। कहा कि निजी बस चालक एवं मालिकों द्वारा जहां-तहां बसों को खड़ा कर सवारी ढोई जा रही है, इससे शहर में अव्यवस्था फैल रही है और टैक्सी मालिकों को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने रोडवेज पर भी नियम विरुद्ध पिथौरागढ़ मार्ग पर मैक्स कैब सेवा चलाने का आरोप लगाया है। टैक्सी यूनियन के कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, भवान सिंह, नारायण सिंह गैंड़ा, महेंद्र, शंकर, जगदीश, पंकज राय, मंगल कुमार आदि ने कहा कि टैक्सी जीप चालकों द्वारा स्टैंड के अलावा अन्य जगहों से सवारी भरने पर पुलिस सख्ती कर रही है, लेकिन निजी बसों के चालकों द्वारा पुलिस की सह पर स्टैंड के बजाय गांधी मैदान पर बसों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर नेपाल से आने वाली सवारियां बेरोकटोक भरी जा रही है। उन्होंने मां पूर्णागिरि धाम के प्रवेश द्वार ठुलीगाड़ में भी टैक्सी स्टैंड का क्षेत्रफल बढ़ाने और वहां पेयजल, शौचालय और बिजली की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें