फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ तरुणी सम्मेलन शुरू

Fri, 27 Nov 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
जीजीआईसी सभागार में राष्ट्र सेविका समिति उत्तराखंड के तत्वावधान में जिला स्तरीय तेजस्वनी तरुणी सम्मेलन शुरू हो गया है। समिति की अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख सुनीता हल्देकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की क्षेत्रीय सह कार्यवाह नीमा अग्रवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया। जीजीआईसी, सरस्वती बालिका विद्यामंदिर और बीएड की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य प्रतिभा दीक्षित की अध्यक्षता एवं निर्मला ओली के संचालन में बालिका विद्यामंदिर की प्रधानाचार्य मुन्नी खड़ायत ने अतिथियों का परिचय कराकर उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सुनीता हल्देकर ने कहा कि भारत की महिलाओं को अपनी क्षमता, श्रेष्ठता शक्ति, सामर्थ को जानने की आवश्यकता है। उन्होंने तरुणियों से भारत की एक आदर्श नारी बनने का आह्वान किया। नीमा अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को संगठित कर उन्हें शारीरिक, बौद्धिक, मानसिक रूप से सबल करने की आवश्यकता है।

इससे पहले संभाग निरीक्षक जेसी पांडेय, विभाग कार्यवाह आनंद ओली, जिला प्रचारक पंकज, विभाग प्रचारक भगवती, जिला पंचायत सदस्या सुषमा फर्त्याल, रोशनी अग्रवाल, नीमा जोशी, स्वाति जोशी, मनीषा नरिचाल, तनुजा जोशी, सरोज यादव, मंजु पुनेठा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें