ोहाघाट के रायनगर चौड़ी के तनिष्क राय मिस्टर देहरादून का खिताब जीतने के बाद अन्य अब्बल रही प्रतिय?
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। हिमालयन बज द्वारा आयोजित मिस्टर एंड मिस देहरादून 2020 का ग्रैंड फिनाले में रायनगर चौड़ी गांव के तनिष्क राय मिस्टर देहरादून चुने गए।
रायनगर चौड़ी के भगीरथ राय और शिक्षिका निर्मला राय के पुत्र तनिष्क देहरादून में पढ़ते हैं। हिमालयन बज के निदेशक गौरवेश सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया गया था। जिसमें दून के 14 प्रतियोगिताओं ने हिस्सा लिया। तनिष्क ने कामयाबी का श्रेय माता-पिता के अलावा शिक्षक गौरवेश्वर सिंह को दिया है। ग्राम प्रधान जितेंद्र राय, बीडीसी सदस्य मीना कापड़ी, भैरव राय, विपिन राय, उमापति राय, नाथूराम राय, पूरन जोशी, जनार्दन राय, मुकेश राय, दीपक राय, कमल राय, रमेश गिरि, गगन पुनेड़ा आदि ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।