तल्लादेश के मंच कस्बे में तांडव वेब सीरिज के विरोध में पुतला दहन करते यु क।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी वेब सीरीज तांडव का तांडव चंपावत जिले के सीमांत तल्लादेश तक भी पहुंच गया है। शनिवार को सीमांत तल्लादेश के मंच में स्थानीय युवाओं ने तांडव वेब सीरीज का विरोध किया तथा वेब सीरीज को सनातन धर्म का अपमान बताते हुए इसमें काम करने वाले कलाकारों के पुतले फूंके।
युवाओं ने वेब सीरीज के निर्देशक अली अब्बास जफर तथा फिल्म में काम करने वाले अन्य कलाकारों का पुतला दहन किया। युवाओं का कहना था कि इस वेब सीरीज के माध्यम से देवी-देवताओं सहित सनातन धर्म का अपमान किया गया है। युवाओं ने इस वेब सीरीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठाई। युवा एकता संगठन के राहुल सिंह महर, ग्राम प्रधान दीपक सिंह महर के नेतृत्व में पुतला दहन करने वालों में भरत सिंह महर, गौरव सिंह महर, एसएस महर और मुकेश सिंह महर आदि युवा शामिल रहे।