फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराकोट ब्लाक के लोगों को मिला आपात सेवा वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लंबे संघर्ष के बाद बाराकोट ब्लॉक के लोगों को नववर्ष का तोहफा आपात सेवा एंबुलेंस के रूप में मिला है। एंबुलेंस मिलने से मरीजों को लोहाघाट अस्पताल लाने में काफी सहूलियतें मिलेंगी। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने बताया कि शासन ने सीएसआर फंड से बाराकोट ब्लॉक के लोगों के लिए आपात सेवा वाहन उपलब्ध कराया है। विधायक ने कहा कि आपात वाहन में चालक, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स 24 घंटे मौजूद रहेंगे। भाजपा बाराकोट मंडल अध्यक्ष राजू अधिकारी ने बताया कि विधायक फर्त्याल के प्रयासों के चलते चलते बाराकोट ब्लॉक के लोगों को आपात सेवा का तोहफा मिला है। यह वाहन बाराकोट पीएचसी से मरीजों को लोहाघाट उप जिला अस्पताल तक उपचार के लिए लाएगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, ज्येष्ठ उपप्रमुख नंदाबल्लभ बगौली, रमेश पंत, मदन मोहन जोशी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह, डॉ. कैलाश, डॉ. रेखा बोरा आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें