फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर से अयोध्या के लिए रोडवेज ने शुरू की बस सेवा

विज्ञापन
टनकपुर से अयोध्या के लिए रोडवेज बस को झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक कैलाश गहतोड़ी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) ने टनकपुर से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मंगलवार को स्टेशन में पूजा-अर्चना कर बस को हरी झंडी दिखाई। विधायक ने कहा कि अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा से जहां लोगों को श्रीराम मंदिर दर्शन के लिए जाने में सहूलियत मिलेगी, वहीं मां पूर्णागिरि धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। विधायक ने रोडवेज डिपो परिसर में वाटर कूलर और कार्यशाला के सुधारीकरण के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन

एआरएम केएस राणा ने बताया कि लंबी दूरी की बस सेवा बढ़ाते हुए अब अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। टनकपुर से रोज सुबह 7:30 बजे बस अयोध्या के लिए रवाना होगी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, रोडवेज के एआरएम केएस राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन महरा, विधायक प्रतिनिधि हरीश भट्ट, मुकेश जोशी, दिनेश प्रजापति, निगम गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें