बनबसा गुदमी नया बस्ती में क्रिकेट खिलाड़ी अतिथियों के साथ।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। न्यू शारदा क्रिकेट क्लब गुदमी नया बस्ती की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रविवार को खेले गए मैच में टनकपुर स्टेडियम ने कैनाल इलेवन को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता जनरैल सिंह ने किया।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टनकपुर स्टेडियम ने 135 रन बनाए। इसमें हिमांशु ने सर्वाधिक 33 रनों का योगदान दिया। कैनाल इलेवन के गेंदबाज कुलदीप ने चार विकेट लिए। कैनाल इलेवन की टीम निर्धारित ओवरों में 93 रन बनाकर आउट हो गई। इस मैच के अंपायर गजेंद्र सिंह सामंत, हरीश प्रसाद, स्कोरर शुभम व लक्ष्मण कुमार थे। आंखों देखा हाल राजेश कुमार ने सुनाया। आयोजन कमेटी के जीवन कुमार, प्रदीप, विनोद, हनुमान, मनोज कुमार, जीवन ने सहयोग दिया। संवाद