फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्गीय गणेश राजा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
बनबसा चंदफार्म में क्रिकेट खिलाड़िया से परिचय लेते अतिथि। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय गणेश राजा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत रविवार को हुए मैच में पुलिस लाइन रुद्रपुर ने गढ़ीगोठ एकादश को हराया। विजेता टीम के समीर अब्बास को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन

चंद फार्म मैदान में हुए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रुद्रपुर की टीम ने समीर अब्बास के 38 रनों की मदद से निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। गढ़ीगोठ के सूरज ने तीन विकेट लिए। जवाब में गढ़ीगोठ की टीम नौ विकेट पर 97 रन ही बना सकी। सर्वाधिक 24 रन प्रकाश ने बनाए। पुलिस लाइन के अब्बास ने पांच विकेट लिए। इस मैच में अंपायर विजय जोशी और नवीन भट्ट थे। स्कोरिंग का जिम्मा राजेंद्र धामी और केसर खोलिया ने निभाया। आंखों देखा हाल भूपेंद्र चंद और भीम चंद ने सुनाया। (संवाद )
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें