फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर के खिलाड़ियों ने दिखाया मुक्कों का दम

Wed, 10 Jan 2018 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
राज्य किक बाक्सिंग में पदक विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में क्षेत्र के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने आठ स्वर्ण, नौ कांस्य और पांच रजत पदक जीते हैं। विजेता खिलाड़ी अब 16 जनवरी से दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खेलेंगे। यहां पहुंचने पर बुधवार को क्षेत्र के इन होनहार खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।

छह और सात जनवरी को खटीमा में हुई किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में संदीप सिर्खाल, स्वाति देउपा, संजीवनी गोस्वामी, आर्यन पुजारी, शौर्य सिंह परवाल, सुमित सिंह बोहरा, अक्षत सिंह, पीयूष सिंह परवाल ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा रीना, शुभ सिंह, सुयश असवाल, रजनीश जोशी, प्रिंसी जोशी, अभिषेक भट्ट, निशांत बोहरा, आयुष बोहरा, विजय रावत ने कांस्य एवं कमल सक्सेना, प्रार्थना जोशी, प्रिंसी राणा, सागर सक्सेना, श्रलोक जोशी ने रजत पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम कोच संदीप सिर्खाल एवं पूजा निषाद ने बताया कि विजेता खिलाड़ी 16 जनवरी से दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाली तीन दिनी राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम से खेलेंगे। विजन पब्लिक स्कूल प्रांगण में विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर विजन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नवलकिशोर तिवारी, प्रबंधक अजय देउपा, एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी स्कूल के प्रबंधक धर्मेंद्र चंद, सुंदर सिंह, संगीता बोहरा, सोनू बोहरा, गीता देउपा आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें