राहत:टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पूरे 93 घंटे बाद खुला। मलबा हटाए जाने के बाद धौन से गुजर?
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। सात अप्रैल से बंद टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग आखिरकार 91 घंटे बाद आवाजाही के लिए खुल गया है। मार्ग खुलने से 7 अप्रैल की रात से फंसे वाहन शनिवार शाम सवा चार बजे बाद से निकलना शुरू हुए। इस मार्ग पर सब्जी, खाद्य सामग्री ला रहे वाहनों सहित कुल 31 ट्रक फंसे थे।
एनएच पर मंगलवार रात नौ बजे से स्वांला-धौन के बीच भारी मलबा आने से मार्ग बंद था। कार्यदाई संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग खंड मलबा हटाने के काम में जुटा था, मगर पहाड़ी की तरफ से लगातार पत्थरों के गिरने से काम में व्यवधान आ रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के लोहाघाट के ईई एलडी मथेला का कहना है कि शुक्रवार रात को दो-तिहाई से अधिक मलबा हटा लिया गया था, लेकिन अचानक पहाड़ी से फिर से पत्थर व मलबा गिरने से काम को रोकना पड़ा। अलबत्ता शनिवार शाम को इस मार्ग को खोल लिया गया।