फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर मौन जुलूस निकालकर लोगों ने जताया विरोध

Sun, 06 Oct 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर में मौन जुलूस निकालकर पुर्नवास की मांग करते रेलवे की भूमि में काबिज लोग। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रेलवे भूमि पर काबिज परिवारों ने पुनर्वास की मांग को लेकर नगर में मौन जुलूस निकाला। लोगों ने हाथ में सरकार मौन तो हमारा कौन, बाजार बचाओ, व्यापार बचाओ, पहले पुनर्वास फिर विकास के नारे लिखे बैनर लेकर विरोध जताया। मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान में लेकर न्याय की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को रेलवे की भूमि पर काबिज परिवार के लोगों नगर के मुख्य मार्गों पर मौन जुलूस निकाला। उन्होंने कहा कि रेलवे की ओर से अपनी भूमि बताकर अनेक वर्षों से बसे करीब 200 से ज्यादा घरों को तोड़कर एक बड़ी आबादी को बेघर किया जा रहा है। रेलवे ने अपना गजट नोटिफिकेशन प्रस्तुत नहीं किया। नक्शे का बंदोबस्ती के नक्शे से मिलान करें। कहा कि बंदोबस्ती के नक्शे को माना जाए। उन्होंने कहा कि इस जगह पर निवास कर रहे अनेक परिवार करीब चार दशक पहले अग्निकांड के समय तत्कालीन सीएम एनडी तिवारी ने बसाया।
वह लोग नगर पालिका परिषद को हाउस टैक्स, वाटर टैक्स, बिजली बिल भुगतान कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन का स्वागत द्वार काफी अंदर है। घर रेलवे की सीमा से काफी बाहर हैं और नगर पंचायत की चुंगी की सीमा से लगे हैं। जुलूस में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, सुरेंद्र गुप्ता, वकील अंसारी, दिलदार, शादाब अंसारी, दीपक सक्सेना, इरशाद अंसारी, आप पार्टी की संगीता शर्मा, राकेश राज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें