फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दो सप्ताह बाद टनकपुर को मिले एसडीएम

Mon, 14 Aug 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले की सबसे महत्वपूर्ण पूर्णागिरि (टनकपुर) तहसील को दो सप्ताह बाद प्रशासनिक अधिकारी मिल गए हैं। एसडीएम सुंदर सिंह के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने के बाद ये कुर्सी खाली थी। पौड़ी से स्थानांतरित होकर आए आकाश जोशी टनकपुर के नए एसडीएम बनाए गए हैं। उन्होंने सोमवार रात कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के 2017 बैच के पीसीएस अधिकारी जोशी अब तक उत्तरकाशी और पौड़ी जिले के एसडीएम रह चुके हैं। डीएम नवनीत पांडेय ने उन्हें टनकपुर की जिम्मेदारी दी है। उनके पिता डॉ. मोहन चंद्र जोशी भी आईएएस अधिकारी थे और शासन में सचिव रह चुके हैं। नवागत एसडीएम जोशी ने कहा कि मानसून में बाढ़ और जलभराव सहित आपदा से बचाव के लिए पुख्ता बंदोबस्त करना उनकी शीर्ष प्राथमिकता होगी। साथ ही पूर्णागिरि सड़क पर बाटनागाड़ में मलबे का तत्काल निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें