फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गर्भवतियों के ठहरने की व्यवस्था की जाए

Mon, 14 Aug 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के वन स्टॉप सेंटर में मुआयना करते सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल और एसीएमओ डॉ. कुलदीप यादव ने वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि दूर से आने और सड़कें खराब होने के कारण गर्भवतियों को डिलीवरी से पांच दिन पहले ठहरने की व्यवस्था की जानी है। उन्होंने ओएससी में कम से कम चार गर्भवतियों के रहने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने ओएससी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने डिलीवरी के दौरान रुकने वाली महिलाओं और उनके परिजनों के रहने, खाने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश ओएससी प्रभारी रेनू सिंह को दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें