टनकपुर में अंडर 16 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ी, खेल विभा?
- फोटो : TANAKPUR
खेल विभाग की ओर से आयोजित अंडर 16 जिला स्तरीय आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियनशिप पर टनकपुर ब्लू ने कब्जा जमाया है। फाइनल मैच में टनकपुर ब्लू ने टनकपुर रेड को पांच विकेट से हराया। मैच का शुभारंभ और पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मुकेश गहतोड़ी और नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने किया।
स्टेडियम में टनकपुर ब्लू व रेड के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। टनकपुर रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरो में 8 विकेट के नुकसान पर 92 रनों का स्कोर खड़ा किया। राहुल ने सर्वाधिक 19 और कमलेश ने 18 रन बनाए। टनकपुर ब्लू के गेंदबाज अभिषेक और नवीन ने 2 विकेट लिए। जवाब में टनकपुर ब्लू ने 17.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया।
मुकेश जोशी ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। टनकपुर रेड के गेंदबाज करन सिंह ने दो विकेट चटकाए। निर्णायक नितेश सिंह, दीपक पचौली, मनीषा कुंवर और कामिनी थे। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी ने सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। वहां नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चंपावत के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी, प्रेम सिंह बुराठी, हरीश सिंह, जगदीश, सौरभ गहतोड़ी, चंद्रशेखर ओली, क्रिकेट कोच दीपक सेठी आदि थे।