चंपावत। टनकपुर के चरण मंदिर से बूम क्षेत्र तक राफ्टिंग के लिए साइट अंतरराष्ट्रीय स्तर की है। आने वाले समय में यहां इंटरनेशनल प्रतियोगिताएं कराई जा सकती हैं। ये बातें जम्मू कश्मीर की प्रतियोगिता डायरेक्टर और अंतरराष्ट्रीय राफ्टर बिलक्विस मीर ने कहीं।
राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के तहत पहली बार उत्तराखंड के टनकपुर में राफ्टिंग डेमो होगा। अंतरराष्ट्रीय राफ्टर बिलक्विस ने कहा कि इसमें देश की सर्वश्रेष्ठ आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहली बार हो रहे आयोजन में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। राफ्टरों को उपकरण भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के उपलब्ध कराए गए हैं। यह बहुत अच्छी बात है। यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के उपकरणों से राफ्टर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।