फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर-अछनेरा विशेष ट्रेन 31 अगस्त से नियमित एक्सप्रेस घोषित, पांच दिन दौड़ेगी

Sat, 29 Aug 2026 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। लोगों की मांग पर बरेली, मथुरा होकर अछनेरा तक संचालित टनकपुर-अछनेरा विशेष ट्रेन को रेलवे ने नियमित घोषित कर दिया है। ट्रेन अब नए नंबर 15094 के साथ 31 अगस्त से दौड़ेगी। ट्रेन सप्ताह में पांच दिन टनकपुर से सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को सुबह 4:05 बजे चलती हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक नारायण सिंह ने बताया कि अभी तक यह विशेष ट्रेन जनता की डिमांड पर संचालित हो रही थी। अब रेलवे की ओर से इसे नियमित कर दिया गया है। यह ट्रेन बनबसा, खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, उझानी, कासगंज, हाथरथ सिटी, मथुरा कैंट , मथुरा जंक्शन होकर अछनेरा तक दौड़ती है। नियमित एक्सप्रेस के संचालन से अब एक्सटेंशन की व्यवस्था खत्म हो जाएगी। इससे इस रूट के यात्रियों को नियमित सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें