फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिलास्तर पर लंबित सीएम घोषणाओं पर शीघ्र करें कार्यवाही

Sat, 01 Mar 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। प्रभारी डीएम जयवर्धन शर्मा ने जिले में सीएम की घोषणाओं सहित आदर्श चंपावत 2030 के तहत विभिन्न विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से घोषणाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जिला स्तर पर लंबित मुख्यमंत्री घोषणा के प्रस्ताव इस माह के अंत में तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी डीएम ने अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया और संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यदायी संस्था के निर्माण और उसमें किसी तरह के भूमि हस्तांतरण के संबंध में सभी प्रक्रियाओं को तत्काल पूर्ण करें। यहां सीडीओ संजय कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें