फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर ने जीती ताइक्वांडो चैंपियनशिप

Thu, 08 Sep 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
बागेश्वर ने जीती ताइक्वांडो चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया। उसने सीनियर, जूनियर, सब जूनियर के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। ओवरऑल चैंपियनशिप में नैनीताल उप विजेता और पिथौरागढ़ नंबर तीन पर रहा। मेजबान चंपावत जूनियर वर्ग में दूसरे, सब जूनियर में तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


विजेता और अन्य टीमों को मुख्य अतिथि प्रकाश तिवारी, जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) दिलेर सिंह राजपूत, सभासद दीपक तड़ागी, जीआईसी के प्रधानाचार्य सीपी गहतोड़ी ने पुरस्कार बांटे। वन पंचायत सभागार में हुई प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर, जूनियर वर्ग में बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, सब जूनियर वर्ग में बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे।

डॉ. हरिशंकर गहतोड़ी, वीएन उपाध्याय, अशोक खर्कवाल, विनीत तड़ागी, चंद्रा पांडेय, नीतू ढेक, कल्पना आर्या, दिलदार अली, करन धामी, यशवंत बोहरा, कमलेश कुमार तिवारी निर्णायक थे। जिला खेल समन्वयक महेंद्र बोहरा, प्रदीप बोरा, अमित वर्मा, चंदन अधिकारी आदि ने आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें