फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में मची कार्यक्रमों की धूम

Thu, 08 Sep 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पाटन-पाटनी में मां झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। बुधवार शाम पिथौरागढ़ के नवोदय पर्वतीय कलाकेंद्र के कलाकारों के नाम रही। महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी की अध्यक्षता और गिरीश कुंवर, जगदीश पाटनी के संचालन में सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ कुमाऊं मंडल विकास निगम के निदेशक मुन्ना ढेक ने किया।
विज्ञापन


दलनायक हेमराज बिष्ट के नेतृत्व में आए पिथौरागढ़ के कलाकारों ने कैलाश में बसी रौ शंभू राजा वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। गायक बलवंत, गायिका कमला बिष्ट ने लाठी टेक्यो बोजो बोकदे ल्यांउ ल्यांउ, नर सिंह बाज्यो, तुतुरी बाज्यो आदि गीतों की झड़ी लगा दी।

पाटन के कलाकारों की ओर से प्रस्तुत देश रंगीला, मेरे ढोलना, छैला बिलौरा, हिरका चेली गीत दर्शकों ने खूब सराहे। देर रात तक चली सांस्कृतिक संध्या में बड़ी संख्या में लोग आए हुए थे। इस अवसर पर बाबा आदित्यदास, ग्राम प्रधान सुभाष विश्वकर्मा, धनसिंह पाटनी, अमित कुमार, मनोहर करायत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें