फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चमोलेश्वर लिफ्ट पेयजल योजना की घोषणा पर बांटी मिठाई

Fri, 16 Feb 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के दूरस्थ मडलक चमोलेश्वर में लिफ्ट पेयजल योजना की घोषणा के बाद खुशी जताते ग्रामीण। संवा
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के मडलक में चमोलेश्वर लिफ्ट पेयजल योजना की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से घोषणा के बाद क्षेत्रीय लोगों में खुशी है। क्षेत्रवासियों ने मिठाई बांटकर सीएम धामी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक का आभार जताया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गुमदेश के मडलक में सेलपेड़ू के क्षेत्र पंचायत सदस्य भीम दत्त पंत के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने लिफ्ट पेयजल योजना की घोषणा पर मिठाई बांटकर खुशी जताई। पंत ने बताया कि क्षेत्र के लोग कई सालों से पेयजल योजना की मांग कर रहे थे। खुशी जताने वालों में मडलक के ग्राम प्रधान भुवन चंद्र भट्ट, शिवराज कुमार, किशोर रावत, गणेश बोहरा, पूर्णानंद पंत, हयात सिंह धौनी, यतीश पांडेय, त्रिलोक सिंह धौनी, पूर्व ब्लाक प्रमुख उषा देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें