फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी बच्चों को बांटे गए स्वेटर

Mon, 03 Apr 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
स्वेटर वितरण में मौजूद शिक्षक और हाथ में स्वेटर लिए बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लडवाल फाउंडेशन की ओर से विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के दौरान बंद किया गया कंप्यूटर और स्वेटर वितरण अभियान फिर से शुरू हो गया है। सोमवार को फाउंडेशन के निदेशक नरेंद्र सिंह लडवाल ने अभियान का फिर से शुभारंभ करते हुए विभिन्न विद्यालयों में मेधावी बच्चों को स्वेटर बांटी।
विज्ञापन


उन्होंने प्राथमिक विद्यालय कफलांग में 37, प्राथमिक विद्यालय चंपावत में 93, प्राथमिक विद्यालय फूंगर में 22 और फूंगर हाइस्कूल में 122 बच्चों को स्वेटर वितरित की। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन की ओर से क्षेत्र में शैक्षिक जागृति के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके तहत अब तक कई विद्यालयों को कंप्यूटर और वाटर प्यूरीफायर वितरित किए जा चुके हैं। वहां डॉ. बीसी जोशी, डॉ. महेश ढेक, रूद्र सिंह बोहरा, प्रधानाचार्य कीर्ति बल्लभ गहतोड़ी आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें