फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वांला, डुमडाई और रैघांव पहुंचे कृषि रथ

Mon, 11 May 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार किसान के द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को कृषि रथ स्वांला, डुमडाई और रैघांव गांव में पहुंचे। डा. जेपी यादव के नेतृत्व में पहला रथ स्वांला में पहुंचा, जबकि सदाशिव जाटव के नेतृत्व में दूसरा रथ डुमडई न्याय पंचायत के पोखरी गांव तथा कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी आरके आजाद के नेतृत्व में तीसरा रथ रैघांव में पहुंचा। जहां कृषि निवेशों की प्रदर्शनी आयोजित करने के साथ कृषक गोष्ठी में किसानों को कृषि, बागवानी, सब्जी उत्पादन, मत्स्य पालन दुधारू पशुपालन की वैज्ञानिक जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन


 दिवानी राम की अध्यक्षता और संचालन हरिनंदन गहतोड़ी, डा. दीप चंद अपर निदेशक पशुलपान ने पशुपालन, एसएस रावत, संदीप सिंह, डीके बिष्ट, डा. शिखा नेगी, हिमांशु जोशी, विक्रमा सिंह, आशुतोष सिंह आदि ने विभिन्न जानकारियां दीं। इस अवसर पर 151 किसान मौजूद थे। डुमडाई में त्रिलोक नाथ की अध्यक्षता और संचालन संजीव कुमार सैनी के संचालन में एडीओ उद्यान भूपेंद्र प्रकाश जोशी, डा. निशांत शर्मा, डा. एमपी सिंह, हरिओम साह, भूप सिंह, बीडी पाठक ने वैज्ञानिक जानकारियां दी। गोष्ठी में 152 किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें