फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
बस्टिया के पास आठवें मील से फरार चरस तस्कर आरोपी को पूर्णागिरि क्षेत्र के जंगल में खोजती चल्थी पु - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत अदालत में पेशी पर ले जाने के दौरान चरस तस्कर के फरार होने के मामले में एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने महिला दरोगा सहित तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। तीनों पुलिस कर्मियों को चंपावत पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

बनबसा पुलिस ने शनिवार रात बैलबंद्धगोठ के पास गणेश बोहरा निवासी बजांग जिला (नेपाल) से 5 किलो 750 ग्राम चरस बरामद की थी। बनबसा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को रविवार को जीप से चंपावत अदालत में पेश करने के लिए लाया जा रहा था।
बस्टिया के नजदीक आठवें मील के पास आरोपी लघुशंका करने के बहाने उतरा और हथकड़ी छुड़ाकर पहाड़ी की तरफ कूद गया। इस लापरवाही पर एसपी ने महिला दरोगा राधिका भंडारी, सिपाही कपूर पाल और भवान सिंह को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच स्थानीय अभियोजन इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक होशियार चंद को सौंपी गई है।
विज्ञापन

आरोपी को कोर्ट ले जाने में नहीं हुआ निर्धारित प्रक्रिया का पालन
चंपावत/बनबसा। बनबसा की पुलिस टीम ने आरोपी को लाने में निर्धारित प्रक्रिया के पालन में हीलाहवाली की है।
एसपी का कहना है कि आरोपी को चिकित्सकीय परीक्षण के बाद महज 12 किमी दूर आठवें मील के पास लघुशंका के लिए उतरने की अनुमति देना गलत था, जबकि आम नियम यह है कि पुलिस चौकी के आसपास या भीड़भाड़ वाले स्थान पर आरोपी को उतारना चाहिए, जबकि इस मामले में वीरान और जंगल के आसपास के इलाके में आरोपी को उतारा गया और आरोपी के लघुशंका करते वक्त हथकड़ी को मजबूती से पकड़ना चाहिए था। इतना ही नहीं, आरोपी के फरार होने पर उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचना देने के साथ ही पुलिसकर्मियों को भी पहाड़ी की तरफ जाकर पीछा करना चाहिए था।
ड्रोन कैमरे की जद में भी नहीं आया आरोपी
चंपावत/बनबसा। फरार आरोपी को दबोचने के लिए चंपावत जिले की पुलिस रात-दिन एक किए है। जिले के तीन थानों की पुलिस के तीन दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी जंगल और नेपाल सीमा से लगे इलाकों के चप्पे-चप्पे की खाक छान रहे हैं। तस्कर की तलाश में ड्रोन कैमरा भी लगाया गया है। इसके बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि आरोपी के फरार होने वाली जगह से हल्द्वानी से आए दो ड्रोन कैमरे भी तलाशी कर रहे हैं।
जिले की नेपाल सीमा से लेकर ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व नैनीताल सीमा पर सघन चेकिंग के अलावा नेपाल सीमा से लगे पूर्णागिरि, ठुलीगाड़, चूका, सूखीढांग आदि के आसपास के जंगल में बनबसा, टनकपुर थाने के अलावा चल्थी चौकी की पुलिस की टीमें कांबिंग कर रही हैं। टनकपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी बीसी पंत और चंपावत के सीओ ध्यान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चप्पे-चप्पे पर तलाश कर रही हैं। इसके अलावा चंपावत पुलिस इस मामले में नेपाल पुलिस से भी संपर्क साधने का प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक चरस तस्कर आरोपी गणेश बोहरा का कोई सुराग नहीं लग सका है।
कहीं नेपाल तो नहीं भाग गया आरोपी
चंपावत/बनबसा। आरोपी गणेश बोहरा टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टनकपुर से करीब 12 किमी दूर आठवें मील से फरार हुआ। पहाड़ी मार्ग पर चलने के अभ्यस्त व्यक्ति द्वारा यहां से पूर्णागिरि होते हुए बमुश्किल दो घंटे में नेपाल की सीमा तक पहुंचा जा सकता है। आठवें मील से जंगल होते हुए पूर्णागिरि पहुंचने में अधिकांश हिस्सा ढलान वाला है।
इन जगहों पर एसएसबी की बार्डर आउटपोस्ट तो है लेकिन बगैर किसी कारण के नेपाली नागरिकों को रोका नहीं जाता है। ऐसे में सूत्र यह भी आशंका जता रहे हैं कि आरोपी पैदल रास्ते या काली नदी को तैर कर नेपाल भी पहुंच गया होगा। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी इतने कम वक्त में नेपाल नहीं पहुंच सकता है। उसे हर हाल में खोज निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें