फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा स्वराज के लिए किडनी दान की पेशकश

Fri, 18 Nov 2016 10:09 PM IST
सतीश जोशी ‘सत्तू’/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
सुषमा स्वराज के लिए किडनी दान की पेशकश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएसएफ के सेवानिवृत्त कमांडर त्रिलोक सिंह बोहरा ने किडनी फेल होने से डायलिसिस पर रह रही केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अपनी किडनी देने की पेशकश की है।
विज्ञापन


उन्होंने इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र भेजा है। पूर्व कमांडर ने पत्र में लिखा है कि  देश को आपके जैसे लीडर की आवश्यकता है, इसलिए आपका दीर्घकाल तक स्वस्थ रहना जरूरी है। बोहरा ने कहा कि उनका ब्लड ग्रुप ओ-पॉजीटिव है तथा वह सुषमा स्वराज को अपनी किडनी देने के लिए तैयार हैं।

87 वर्षीय पूर्व कमांडर बोहरा पूर्व में ही दिल्ली  एम्स की अंग पुन: स्थापन बैंकिंग संस्था में मरणोपरांत अंगदान के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। उनका कहना है कि नियमित दिनचर्या के चलते इस उम्र में भी वह और उनकी किडनी पूरी तरह स्वस्थ है। उनका कहना है कि लोगों को मरणोपरांत अंगदान के लिए आगे आना चाहिए। बोहरा कहते हैं कि एम्स के अंगदान प्रभाग की ओर से दिल्ली में ही अंगदान करने की बात कहने के बाद उन्होंने सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में भी मरणोपरांत अंगदान के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन


जनांदोलनों में  बढ़-चढ़ कर करते हैं शिरकत
पूर्व कमांडर त्रिलोक सिंह बोहरा का जोश 87 वर्ष की आयु में भी युवाओं को मात करने वाला है। वह चंपावत जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक रहने के साथ ही क्षेत्र में चलने वाले विभिन्न जनांदोलनों में बढ़-चढ़ कर भागीदारी करते आ रहे हैं। वर्तमान में उनकी अगुवाई में जिला विकास एवं संघर्ष समिति की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें