फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सूर्या सुपर किंग्स ने एक विकेट से जीता मैच

Wed, 29 Oct 2025 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जय मां पूर्णागिरि स्पोर्ट्स क्लब उचौलीगोठ की ओर से स्व. गिरीश सिंह की स्मृति में तड़ागी पीपीएल सीजन-4 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच जारी हैं। बुधवार को सूर्या सुपर किंग्स ने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सूर्या सुपर किंग्स ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। एसके सुपर किंग्स ने कुलदीप के 37 और अंकित बोहरा के 19 रनों की मदद से 15 ओवर में 117 रन बनाए। सूर्या सुपर किंग्स के विपिन व नीरज ने दो-दो विकेट झटके। सूर्या सुपर किंग्स ने दो गेंद शेष रहते एक विकेट से मैच जीत लिया। नीरज ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। मैच के निर्णायक सचिन, विशाल सामंत रहे। मुख्य अतिथि हेम चंद जोशी रहे। मैच का आंखों देखा हाल दीपक सेट्टी ने सुनाया। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें