फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत और पिथौरागढ़ बाईपास के लिए दोबारा होगा सर्वे

विज्ञापन
टनकपुर से पिथौरागढ़ तक निर्माणाधीन बारहमासी सड़क। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क पर लोहाघाट, पिथौरागढ़ और चंपावत में बाईपास निर्माण के लिए राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) की ओर से गठित उच्च स्तरीय अधिकार प्राप्त समिति के निर्देश पर दोबारा सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के ईई एलडी मथेला ने बताया कि चंपावत, लोहाघाट और पिथौरागढ़ में बारहमासी सड़क पर बाईपास निर्माण के लिए एक साल पहले सर्वे किया गया था। लेकिन एनजीटी की ओर से गठित समिति ने तीनों स्थानों का निरीक्षण किया और अत्यधिक पेड़ कटने की बात कहकर बाईपास के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। अब समिति ने तीनों स्थानों के लिए दोबारा सर्वे के निर्देश दिए हैं। समिति के निर्देशानुसार बाईपास के लिए ऐसी जगह खोजी जानी है जहां कम से कम पेड़ों को नुकसान पहुंचे। वहीं ईई मथोला ने यह भी बताया कि पूर्व में सर्वे कर चुके कंसलटेंट (परामर्शदाता) अतिरिक्त धनराशि की मांग कर रहे हैं। यह मांग भी शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें