फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ में चीर बंधन के साथ खड़ी होली का श्रीगणेश

विज्ञापन
चंपावत में होली चीर आरोहण के मौके पर ढोल बजाते होल्यार। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। पहाड़ में बुधवार को चीर आरोहण के साथ ही गांव-गांव खड़ी होली का आगाज हो गया है। पहले दिन भक्ति रस से सराबोर होलियों का गायन हुआ। चंपावत के चाराल के गांवों में साढ़े दस बजे बाद घरों के आगनों, देवालयों और सार्वजनिक स्थानों में वैदिक मंत्रोचार के बीच पुरोहितों ने यजमानों से विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। गणेश पूजन के साथ ही भगवती पूजन हुआ।
विज्ञापन

रंग-बिरंगी ध्वजाओं को एक गोल छल्ले में बांधने के बाद उसका गंधाक्षत कर खंभे के सहारे चीर को घेंटते हुए होली गायन हुआ।
हर गांव में ढोल के स्वरों के साथ होलियारों ने पहले दिन भक्ति रस से ओतप्रोत होलियों का गायन किया गया। हरि धरें मुकुट खेलें होरी.., तुम तो भई तपवान कालिका कलियुग में अवतार भई ..., शिव के मन माहि बसे काशी ..., भज लो गणपति को वे ही करेंगे बेड़ा पार.. सहित भक्ति रस से ओतप्रोत होलियों का गायन हुआ।
मांदली में विक्रम खाती के आवास में पुरोहित रमेश पुनेठा ने चीर पूजन कर ध्वजारोहण कराया। दिनेश पांडेय के संचालन में आयोजित चीर बंधन के मौके पर हरीश पांडेय, मोहन खाती, धर्म सिंह, देव सिंह, वजीर खाती, प्रकाश पांडेय, हरीश तिवारी, भुवन पांडेय, दिनेश खाती, दुर्गा सिंह, रेवाधर पांडेय, कौस्तुभानंदन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें