फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बहुप्रतीक्षित शारदा रिवर फ्रंट के मास्टर प्लान का सर्वे शुरू

Wed, 12 Feb 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बहुप्रतीक्षित शारदा रिवर फ्रंट मास्टर प्लान के लिए प्रारंभिक सर्वे शुरु हो गया है। बुधवार को सर्वे की कार्यदायी संस्था की टीम ने पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में मास्टर प्लान में चिह्नित भूमि का डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशिनिंग सिस्टम (डीजीपीएस) सर्वे शुरू किया। बताया कि 5-7 दिन में सर्वे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर धर्मिक पर्यटन को बढ़ावा और क्षेत्र के विकास के लिए शारदा रिवर फ्रंट मास्टर प्लान पर प्रारंभिक कार्य तेज हो गया है। उत्तराखंड निवेश एवं आधारित संरचना विकास बोर्ड ने चयनित परामर्शदाता फर्म ईजीएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सर्वे का कार्य सौंपा है। इसमें शारदा नदी के घाटों के सौंदर्यीकरण और विकास का कार्य होना है।
उत्तराखंड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड प्रबंध निदेशक आर मीनाक्षी सुंदरम ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर शारदा रिवर फ्रंट मास्टर प्लान में चयनित परामर्शदाता कंपनी की टीम को चिह्नित भूमि पर डीजीपीएस सर्वे में सहयोग के लिए निर्देशित किया है। सर्वे टीम के विजय कुमार ने बताया कि पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में सर्वे शुरु किया गया। सर्वे में निर्माण आदि के आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें