फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लोहाघाट के नए थानेदार होंगे सुरेंद्र कोरंगा

Tue, 14 Nov 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले के सात दरोगाओं के कार्यक्षेत्र को बदला गया है। एसपी देवेंद्र पींचा ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए बताया कि लोहाघाट के थानाध्यक्ष मनीष खत्री को साइबर सेल प्रभारी बनाया गया है। वहीं चल्थी चौकी के प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा को लोहाघाट के नए थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

इसी तरह चंपावत बाजार की चौकी के प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल को चल्थी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली की उप निरीक्षक पिंकी धामी को चंपावत चौकी प्रभारी और बनबसा के दरोगा कैलाश चंद्र जोशी को मनिहारगोठ चौकी का जिम्मा दिया गया है। पुलिस लाइन में दरोगा जितेंद्र सिंह बिष्ट को बनबसा और कोतवाली के दरोगा सोनू सिंह को चंपावत कोतवाली में वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है।
चार लोगों से हुई 4.56 लाख की ठगी रकम वापस कराई
चंपावत। साइबर ठगी के शिकार चार लोगों की 4.56 लाख रुपये की राशि साइबर सेल ने वापस लौटाई। इन चारों लोगों से ऑनलाइन तरीके से ठगी की गई थी। साइबर सेल ने लेनदेन का ब्योरा लेकर यूपीआई और संबंधित बैंक से संपर्क कर निकाली गई राशि शिकायतकर्ताओं को लौटाई गई।
विज्ञापन

टनकपुर के विकास कुमार से किसी अनजान व्यक्ति ने ईंट बेचने के नाम पर ढाई लाख रुपये की ठगी की। नवीन सिंह से एनीडेस्क एप डाउनलोड कराकर खाते से 1.81 लाख रुपये ठग लिए गए थे। विमला देवी से ओटीपी नंबर भेज 10 हजार रुपये ठगे गए जबकि बनबसा की लता सिंह से किसी अनजान व्यक्ति ने एनीडेस्क एप डाउनलोड करा खाते से 15 हजार रुपये की चपत लगा ली। साइबर सेल की प्रभारी मीनाक्षी नौटियाल के नेतृत्व में खुलासा करने वाली टीम में बिहारी लाल, रितेश बोहरा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें