फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों में सूरज, छात्राओं में कमला रही चैंपियन

Fri, 08 Dec 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाने को तैयार छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राजकीय पीजी कॉलेज के 38वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।   छात्र वर्ग में बीए प्रथम सेमेस्टर के सूरज सिंह और छात्रा वर्ग में कमला भटट चैंपियन रहे। प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


क्रीड़ा प्रभारी डा.तौफिक अहमद के संचालन में हुई छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में कमला भट्ट, नेहा भट्ट, प्रियंका पुनेठा, 200 मीटर में कमला, नेहा, रोशनी, 400 मीटर में कमला, नेहा, सुनीता, 800 मीटर में रोशनी, पूजा, सुनीता, 1500 मीटर में पूजा, सोनम, मनीषा, त्रिकूद में कमला, नेहा, नंदू क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही।  ऊंची कूद में पूजा, सुमन, सोनम, गोला फेंक में नंदू, सुनीता, दीपिका, चक्का फेंक में नंदू, सुमन सामंत, सुमन अधिकारी और भाला फेंक में सुमन, सलोनी, सुनीता क्रमश:प्रथम तीन स्थान प्राप्त किया।

छात्रों की 100 मीटर दौड़ में सूरज, शिवम, सूरज सिंह, 400 मीटर में सूरज, शिवम, प्रकाश, 1500 मीटर में मनोज, सूरज, योगेश, 3000 मीटर में योगेश पंकज, विनय, लंबी कूद में अमित, शिवम, सूरज, गोला में शशांक, धीरज, सौरभ क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। ऊंची कूद में कपिल, सौरभ, सूरज, चक्का में धीरज, सौरभ, शशांक, भाला में सौरभ, कपिल, अमित, तार गोला में शशांक, धीरज, सूरज क्रमश:प्रथम तीन स्थान हासिल किया। इस मौके पर छात्र वर्ग में बीए प्रथम सेमेस्टर के सूरज सिंह और छात्रा वर्ग में कमला भटट व्यक्तिगत चैंपियन घोषित किया गया। निर्णायक व आयोजन करने वालों में डॉ.हरिशंकर गहतोड़ी, डॉ.जगदीश जोशी, डॉ.धर्मेंद्र तिवारी, डॉ.धर्मेंद्र राठौड़, डॉ.रवि सनवाल, डॉ.सुमन पांडेय, डॉ.विमला देवी, डॉ.स्वाति मेलकानी, डॉ.अर्चना त्रिपाठी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें