फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में सुनीता, काजल और अंकित ने सबको पछाड़ा

विज्ञापन
चंपावत में दौड़ के विजेता देओ को पुरस्कृत करते एसएसबी के कमांडेंट प्रमोद देवरानी। फोटो: संवाद न्? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एसएसबी की पंचम वाहिनी और छमनियांचौड़ स्थित आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

चंपावत की पांच किमी दौड़ में एसएसबी के मुन्ना सिंह देओ पहले, नरेश दूसरे और अनिल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 10 किमी दौड़ में नितिन गहतोड़ी, दीपक सिंह रावत और नरेश क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। कमांडेंट प्रमोद देवरानी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। फुटबॉल में वाहिनी मुख्यालय समवाय की टीम चैंपियन रही, जबकि वॉलीबाल में वाहिनी मुख्यालय की टीम ने एसपी समवाय को हराया। समापन मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी हरीश चंद्र जोशी, उप कमांडेंट हरेंद्र सिंह, एसी नितिन कुमार सिंह, अनुराधा, संदीप कुमार, देवाराम, आशुतोष मेहता आदि थे।
विज्ञापन

लोहाघाट के छमनियांचौड़ स्थित आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में कमांडेंट बसंत कुमार नोगल ने दौड़ का शुभारंभ किया। हिमवीर महिलाओं और ग्रामीणों की दो किमी दौड़ में सुनीता, तनुजा, निशा तिवारी पहले तीन स्थानों पर रहे। ग्रामीण, वाहिनी की युवतियों की दौड़ में काजल बिष्ट पहले और अंजू विश्वकर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। सिविल, बल के युवाओं की दौड़ में अंकित तलनियां ने पहला और संजय बोहरा ने दूसरा स्थान पाया। महिला संगठन की अध्यक्ष विनीता नोगल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर श्रद्धा दोरजे, दीपिका सिंह, निशा तिवारी, ममता भंडारी, मीनू रंजन दास, एसएम अर्जुन सिंह, निरीक्षक जगदीश प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें