फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात किमी मैराथन में सुमन जोशी ने बाजी मारी

विज्ञापन
लोहाघाट आईटीबीपी में आयोजित मैराथन में दौड़ लगाते हिमवीरों की महिलाएं और बच्चे। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियांचौड़ स्थित आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में हिमवीरों के परिवारों के लिए फिट इंडिया मूवमेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान सात किमी मैराथन दौड़ आयोजित की गई, जिसमें सुमन जोशी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ। सात किमी मैराथन दौड़ में सुमन जोशी, मंजू, नीलम, योगिता, मीना, निर्मला ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा, पांचवां और छठा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान कमांडेंट ने 52 साल की निर्मला जोशी को सर्वश्रेष्ठ फिटनेस के लिए पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में हिमवीरों के 48 परिवारों की महिलाओं और बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर उप सेनानी सुशील कुमार कुकरेती, सहायक सेनानी आकाश त्यागी, एसएम मन्नू कुमार, हवलदार मोहम्मद जावेद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें