नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायाधीश और चंपावत जिले के प्रशासनिक जज न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी ने बुधवार को जिला न्यायालय का निरीक्षण किया। वह जिला बार संघ के अधिवक्ताओं से मिलने बार कार्यालय पहुंचे और अधिवक्ताओं के साथ विभिन्न कानूनी बिंदुओं पर चर्चा की।
उन्होंने वादकारियों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील की। इससे पहले न्यायमूर्ति के यहां पहुंचने पर जिला जज प्रेेम सिंह खिमाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनमोहन सिंह, शासकीय अधिवक्ता सुनील खर्कवाल, रमेश उप्रेती, भास्कर मुरारी ने बुकें भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के प्रभारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, कोषाध्यक्ष विद्याधर जोशी, शंकर दत्त गड़कोटी, राम सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह बोहरा, गुणानंद थ्वाल, निर्मल सिंह, नईम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।