फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट डिपो को दें नई बसें

Wed, 10 Feb 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज यूनियन ने लोहाघाट डिपो में 20 नई बसें उपलब्ध कराने के साथ ही रोडवेज स्टेशन में यात्रियों को सभी बुनियादी सुविधाएं देने की मांग की है। डिपो में बुधवार को हुए वार्षिक चुनाव के बाद कर्मचारियों ने डिपो की दुर्दशा पर जहां गंभीर चिंता जताई, वहीं उन्होंने संघर्ष करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन


रमेश मुरारी की अध्यक्षता एवं मनोज मिश्रा के संचालन में हुई बैठक में कर्मचारियों ने जहां यात्रियों को अपनी ओर से बेहतर सुविधाएं देने की प्रतिबद्धता दोहराई, वहीं उनका कहना था कि स्टेशन में पेयजल, शौचालय, यात्री विश्राम कक्ष आदि का घोर अभाव है, जिस कारण यात्रियों को भारी दिक्कतें होती है। थोड़ी सी बारिश होने से कीचड़ हो जाता है। उन्होंने रोडवेज के  उच्चाधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान मदन कुंवर, वीरेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, त्रिलोचन मुरारी, खुशाल सामंत, गणेश राम, दीपक सिंह, किशन सिंह, मनोज बोहरा, गिरीश प्रकाश, आत्म प्रकाश अग्निहोत्री आदि ने विचार रखे।

रमेश मुरारी बने डिपो शाखा अध्यक्ष
रोडवेज कर्मचारी यूनियन की डिपो शाखा के लिए हुए चुनाव में रमेश चंद्र मुरारी अध्यक्ष, मनोज मिश्रा मंत्री, महिपाल सिंह, सजिद अली, पूरन वर्मा उपाध्यक्ष, होशियार सिंह, शेर सिंह वरिष्ठ संयुक्त मंत्री, संतोष कुमार संयुक्त मंत्री, शंकर कार्की, जाकिर अली संगठन मंत्री, कोस्तुब ओली कोषाध्यक्ष, संजीव चंद उपकोषाध्यक्ष चुने गए। यूनियन पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारी परवेज जफर, शेर सिंह बिष्ट, रवि शर्मा, हरीश जोशी ने पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें