फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohaghat: गैस सिलेंडर ले जा रहे वाहन में अचानक उठा धुंआ, मचा हड़कंप; डर के मारे सड़क पर भागने लगे लोग

Tue, 21 May 2024 06:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, लोहाघाट

सार

पिथौरागढ़ की ओर रसोई गैस ले जा रहे इंडेन गैस के वाहन में लोहाघाट स्टेशन बाजार में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते वाहन से धुंए का गुबार उठ गया। धुंआ देखते ही बाजार के व्यापारियों और राहगीरों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर ले जा रहे वाहन में अचानक उठा धुंआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

पिथौरागढ़ की ओर रसोई गैस ले जा रहे इंडेन गैस के वाहन में लोहाघाट स्टेशन बाजार में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते वाहन से धुंए का गुबार उठ गया। धुंआ देखते ही बाजार के व्यापारियों और राहगीरों में भगदड़ मच गई।

मंगलवार को शाम को हल्द्वानी की ओर से पिथौरागढ़ रसोई गैस ले जा रहे वाहन यूके 04 सीबी 3553 में लोहाघाट के स्टेशन बाजार में पहुंचते ही अचानक खराबी आ गई। इससे वाहन में चिंगारियां और धुआं उठने लगा। वाहन से धुआं उठते देखकर जहां व्यापारी अपनी दुकानों से भागने लगे वहीं यात्रियों ने भी दौड़ लगा दी। गैस वाहन से धुआं उठता देख चालक ने बीच सड़क पर वाहन को खड़ा कर दिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: भड़के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी, बोले- गेट बंद होने से खराब हो गया माल; सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

काफी देर तक बीच सड़क पर जाम लग गया। वाहन चालक ने हिम्मत दिखाते हुए केबिन खोलकर देखा वाहन का टर्बो पाइप फटा हुआ था। इससे धुआं आ रहा था। इसके बाद चालक टर्बो पाइप को ठीक कर वाहन को ले गया। तब जाकर व्यापारियों और लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें