फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी के मानर गांव के युवक ने जहर खाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रिश्तेदारी में लोहाघाट आए पाटी ब्लॉक के एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। घटना से परिवार में मातम छा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

एसआई देवेंद्र मेहता ने बताया कि चौमेल मार्ग में धरमघर के पास खेतीखान बटुलाबांज मानर गांव का दीपक सिंह (22) पुत्र स्व. कैलाश सिंह रविवार को मृत मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पास में ही उसकी स्कूटी और एक खाली शीशी भी पड़ी थी। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा। उप जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि युवक की मौत जहर खाने से हुई है। यह युवक शनिवार को लोहाघाट में अपने रिश्तेदार के घर आया था। आत्महत्या की जानकारी लगने पर परिवार में कोहराम मच गया।
सेल्ला गांव के युवक ने फंदे पर लटक जान दी
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे रमैला गांव में एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंपा गया। देर शाम उसका अंतिम संस्कार किया गया। थानाध्यक्ष डीएस ग्वाल ने बताया कि रमैला ग्राम पंचायत के सेल्ला गांव का कमल सिंह (25) पुत्र स्वर्गीय गोविंद सिंह ने शनिवार को घर से एक किमी दूर पेड़ में फंदा लगा जान दे दी। कमल सिंह मानसिक रूप से बीमार भी था। चंपावत में पोस्टमार्टम के बाद रविवार को युवक का अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया कि जुलाई में मृतक की बहिन का विवाह भी होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें