मां पूर्णागिरि धाम के कोटकेंद्री से सेलागाड़ में स्थानांतरित उप डाक घर ने शनिवार से सेलागाड़ में काम करना शुरू कर दिया है। डाक अधीक्षक मोहन चंद्र बिष्ट ने उप डाक घर का विधिवत उद्घाटन किया।
विधायक हेमेश खर्कवाल की पहल पर पूर्णागिरि क्षेत्र के कोटकेंद्री स्थित उप डाक घर को जनसुविधा के लिहाज से डाक विभाग ने सेलागाड़ स्थानांतरित किया है।
इस मौके पर पूर्णागिरि व्यापार मंडल अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय, नेत्र बल्लभ तिवारी, शंकर तिवारी, मनोज पांडेय, ईश्वरी दत्त, खीमानंद पांडेय, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। इधर सेलागाड़ में उप डाकघर सेवा शुरू होने पर पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, मोहन पांडेय, महेश पांडेय, भैरव दत्त पांडेय, प्रकाश चंद्र पांडेय आदि ने विभाग का आभार व्यक्त किया है।