फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

Mon, 23 Jun 2025 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय एसएसबी में छात्र छात्राओं को नशे के ​खिलाफ शपथ ग्रहण कराते एसएसबी अ​धिकारी। स
विज्ञापन
चंपावत। एसएसबी उप कमांडेंट करन चौहान कार्यवाहक कमांडेंट के दिशा-निर्देशन में सोमवार को नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत केंद्रीय विद्यालय एसएसबी में जागरूकता अभियान का आयोजन किया।
विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशे के खिलाफ शपथ ग्रहण कराया गया। बताया कि नशा हमारे समाज के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी है। नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है। बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है। इसलिए नशे के प्रति जागरूकता फैलाने और बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। यहां केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार गुप्ता, एसएसबी निरीक्षक सामान्य आशीष यादव, सहायक उप निरीक्षक अनिल शर्मा, विजय सिंह, बलकर्मिक और छात्र-छात्राएं शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें